Great Indian Thinking / भारतीय महान सोच

Revolutionary // क्रांतिकारी  

शहीद  Khudiram Bose   खुदीराम बोस

Today, at the age of 19, Khudiram Bose was martyred for the country, know why he was hanged
Born on 3 December 1889 in West Bengal, Khudiram Bose was hanged in Muzaffarpur jail on 11 August 1908.

Today, at the age of 19, Khudiram Bose was martyred for the country, know why he was hanged 


हिन्दी:--  आज ही के दिन 19 साल की उम्र में देश के लिए शहीद हुए थे खुदीराम बोस, जानिए क्यों दी गई थी फांसी

3 दिसंबर 1889 को पश्चिम बंगाल में जन्में खुदीराम बोस को मुजफ्फरपुर जेल में 11 अगस्त 1908 को फांसी पर लटका दिया गया था.

आज ही के दिन 19 साल की उम्र में देश के लिए शहीद हुए थे खुदीराम बोस, जानिए क्यों दी गई थी फांसी



The martyrdom of some youth had changed the attitude of freedom struggle in the fight for freedom of the country. There is also a similar name of Khudiram Bose, who was hanged on 11 August 1908 at the age of just 19. At that time, the government was so afraid of Khudiram's fearlessness and valor that he hanged him at such a young age. Known for his valor, Khudiram took the Gita in his hand and happily climbed the noose. Come learn about his heroic saga on his death anniversary today and remember him.

हिन्दी:-- देश की आज़ादी की लड़ाई में कुछ नौजवानों की शहादत ने स्वतंत्रता संग्राम का रुख बदलकर रख दिया था। एक ऐसा ही नाम खुदीराम बोस का भी है, जिन्हें 11 अगस्त 1908 को महज़ 19 साल की उम्र में फांसी दे दी गई थी। अग्रेजी सरकार उस वक्त खुदीराम की निडरता और वीरता से इतना डरी हुई थी कि उन्हें इतनी कम उम्र में ही फांसी के फंदे पर चढ़ा दिया गया। अपनी वीरता के लिए उत्साहाने जाने वाले खुदीराम हाथ में गीता के बारे में खुशी-खुशी फांसी के फंदे पर चढ़ गए थे। आइये आज उनकी पुण्यतिथि पर उनकी वीर गाथा के बारे में 
जानें और उन्हें याद रखें।

Khudiram was born in Midnapore, West Bengal / पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में हुआ था खुदीराम का जन्म

Khudiram Bose was born on 3 December 1889 in Midnapore, West Bengal, who aspires to do anything to get freedom for the country. He jumped into the freedom movement in the 9th grade itself. He also took part in the movement against the partition of Bengal in 1905. Seeing Khudiram's fearlessness and his passion for freedom, he was arrested for the first time on 28 February 1906 at the age of just 17, but he escaped from jail after tasting the English. However, he was caught again after just two months. Two months later, he was caught again.

हिन्दी:-- देश को आज़ादी दिलाने के लिए कुछ भी कर गुज़रने की तम्नना रखने वाले खुदीराम बोस का जन्म 3 दिसंबर 1889 को पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में हुआ था. वह 9वीं कक्षा में ही स्वतंत्रता आंदोलन में कूद गए थे. 1905 में बंगाल विभाजन के विरोध में हुए आंदोलन में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था. खुदीराम की निडरता और आज़ादी के लिए उनके जज्बे को देखते हुए 28 फरवरी 1906 को सिर्फ 17 साल की उम्र में उन्हें पहली बार गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह अग्रेज़ों को चखमा देकर जेल से भाग निकले थे. हालांकि, सिर्फ दो महीने के बाद उन्हें दोबारा पकड़ लिया गया था. इसके दो महीनें बाद वह फिर से पकड़ लिए गए थे.

Due to this, Khudiram attacked the session of the Sessions Judge's car. / इस कारण खुदीराम ने सेशन जज की गाड़ी पर किया था हमला


On 30 April 1908, Kudiram, along with his partner Prafulchand Chaki, threw a bomb on a session judge's car to teach a lesson to Kingsford, who severely punished many patriots, but instead of the session judge in the car, two European women he knew were Kennedy and his The daughter was riding. Both Kingsford women were killed in this attack, which Khudiram and Praful Chand Chaki had regretted.

हिन्दी:--कई देशभक्तों को कड़ी सजा देने वाले किंग्सफोर्ड को सबक सिखाने के लिए कुदीराम ने अपने साथी प्रफुल्लचंद चाकी के साथ मिलकर 30 अप्रैल 1908 को सेशन जज की गाड़ी पर बम फेंक दिया, लेकिन गाड़ी में सेशन जज की जगह उसकी परिचित दो यूरोपीय महिलाएं कैनेडी और उसकी बेटी सवार थीं. इस हमले में किंग्सफोर्ड की दोनों महिलाएं मारी गईं, जिसका खुदीराम और प्रफुल चंद चाकी को काफी अफसोस हुआ था

Khudiram was hanged on 11 August 190811 / अगस्त 1908 को खुदीराम को दी गई थी फांसी

After this attack, Khudiram came under target of the British and the British police completely followed him. Once the British surrounded Khudiram and Praful Chand at Waini station. Seeing himself surrounded by the police, Praful shot himself while Khudiram was caught. After this, he was hanged in Muzaffarpur jail on 11 August 1908 at the age of just 19 years.

हिन्दी:--इस हमले के बाद खुदीराम अंग्रज़ों के निशाने पर आ गए और अंग्रज पुलिस पूरी तरह से उनके पीछे लग गई. एक बार अंग्रजों ने वैनी स्टेशन पर खुदीराम और प्रफुल चंद को घेर लिया. अपने को पुलिस से घिरा देख प्रफुल ने खुद को गोली मार ली जबकि खुदीराम पकड़े गए. इसके बाद मुजफ्फरपुर जेल में महज़ 19 साल की उम्र में 11 अगस्त 1908 को उन्हें फांसी पर लटका दिया गया

After becoming a martyr for the country, Khudiram became so popular that the julaho of Bengal decided to weave a special type of dhoti, which would have been written by Khudiram. However, the students mourned the death of Khudiram. Due to his martyrdom, the schools were closed for many days at that time.

हिन्दी:--देश के लिए शहीद होने के बाद खुदीराम इतने लोकप्रिय हो गए कि बंगाल के जुलाहो ने उन्हें सम्मान देने के लिए एक खास किस्म की धोती बुनने का फैसला किया, जिसपर खुदीराम लिखा होता था. हालांकि, खुदीराम की मौत पर विद्यार्थियों ने काफी शोक जताया था. उनकी शहादत के कारण उस वक्त कई दिनों तक स्कूल बंद रहे थे.

There will be no ceremony on Khudiram's sacrifice day this year / इस साल खुदीराम के बलिदान दिवस पर नहीं होगा कोई समारोह

It is worth noting that on August 11 every year on the sacrifice day of Amar Shaheed Khudiram Bose, a big ceremony is organized at his hanging site. But this year no ceremony will be organized on his sacrifice day due to Corona virus.

हिन्दी:--गौरतलब है कि अमर शहीद खुदीराम बोस के बलिदान दिवस पर हर साल 11 अगस्त को उनके फांसी स्थल पर एक बड़े समारोह का आयोजन होता है. लेकिन इस साल कोरोना वायरस के कारण उनके बलिदान दिवस पर किसी समारोह का आयोजन नहीं होगा.


۝۝۝۝۝۝۝۝۝۝۝۝۝۝۝۝۝